IPL 2026, Delhi Capitals vs Kolkata Knight: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शुक्रवार (8 मई) को खेले गए इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम 142 रन ही बना सकी, जिसके जवाब में KKR ने फिन एलन की विस्फोटक शतकीय पारी के दम पर 14.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

Advertisement

आईपीएल 2026 के 51वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत ठीक-ठाक रही। पथुम निसांका और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए 30 गेंदों में 49 रन जोड़े। राहुल ने 14 गेंदों में 23 रन बनाए, लेकिन बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे।

Advertisement

इसके बाद दिल्ली की पारी अचानक लड़खड़ा गई। नितीश राणा (8), समीर रिज़वी (3) और ट्रिस्टन स्टब्स (2) जल्दी-जल्दी आउट हो गए, जिससे टीम दबाव में आ गई। हालांकि पथुम निसांका ने एक छोर से 29 गेंदों में 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।

आखिरी ओवरों में आशुतोष शर्मा ने 28 गेंदों में 39 रन की उपयोगी पारी खेलकर टीम को 142 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए गेंदबाजी में अनुकूल रॉय और कार्तिक त्यागी ने 2-2 विकेट झटके। वहीं वैभव अरोड़ा, सुनील नारायण और कैमरून ग्रीन को 1-1 सफलता मिली।

143 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत आक्रामक रही। हालांकि कप्तान अजिंक्य रहाणे 13 रन बनाकर आउट हो गए और अंगकृष रघुवंशी भी सिर्फ 1 रन ही बना सके। लेकिन दूसरी तरफ फिन एलन ने तूफानी बल्लेबाजी जारी रखी और दिल्ली के गेंदबाजों पर पूरी तरह हावी नजर आए। फिन एलन ने सिर्फ 47 गेंदों में नाबाद 100 रन की विस्फोटक शतकीय पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 10 छक्के शामिल रहे।

Advertisement

उनके अलावा कैमरून ग्रीन ने भी 27 गेंदों में  नाबाद 33 रन की अहम पारी खेली। कुल मिलाकर फिन एलन की इस बेबाक बल्लेबाजी के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने 14.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और 34 गेंद शेष रहते 8 विकेट से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

दिल्ली कैपिटल्स के लिए गेंदबाजी में अक्षर पटेल ही एकमात्र विकेट हासिल कर सके।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार