T20 World Cup 2026 Super 8, Zimbabwe vs West Indies: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज के लिए शिमरोन हेटमायर और रोवमैन पॉवेल ने ताबड़तोड़ साझेदारी करते हुए से बल्ले से आग बरसाई। वहीं अंत के ओवरों में शेरफेन रदरफोर्ड ने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की खबर ली, जिसके चलते टीम ने 254 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 स्टेज का चौथा मुकाबला सोमवार, 23 फरवरी को जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में जिम्बाब्वे टीम के कप्तान सिकंदर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन किंग (9) और कप्तान शाई होप (14) पावरप्ले के अंदर ही अपने विकेट खो बैठे। यहां से पारी संभालते हुए शिमरोन हेटमायर और रोवमैन पॉवेल ने जिम्बाब्वे गेंदबाजों पर जमकर हल्ला बोला और 52 गेंदों में 122 रन की ताबड़तोड़ शतकीय साझेदारी कर डाली। शिमरोन हेटमायर ने 19 गेंदों में वेस्टइंडीज के लिए टी20 वर्ल्ड कप का सबसे तेज शतक ठोकते हुए 34 गेंदों में 85 रन की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। वहीं रोवमैन पॉवेल ने 32 गेंदों में 58 रन की अर्धशतकीय पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल रहे।
अंत के ओवरों में शेरफेन रदरफोर्ड ने मोर्चा संभालते हुए 13 गेंदों में नाबाद 31 रन की आतिशी पारी, जिसके चलते टीम ने 254 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया।
जिम्बाब्वे के लिए गेंदबाजी में ब्लेसिंग मुज़ारबानी और रिचर्ड नगारवा ने 2-2 विकेट झटके, वहीं ब्रैड इवांस,और ग्रीम क्रेमर ने भी 1-1 सफलता हासिल की।
टीमें इस मैच के लिए
जिम्बाब्वे (Playing XI): ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमानी (विकेट कीपर), डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकीवा, ब्रैड इवांस, रिचर्ड नगारवा, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुज़ारबानी।
Also Read: LIVE Cricket Score
वेस्टइंडीज (Playing XI): ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील हुसैन, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ।