South Africa vs Australia WTC Final 2023-25: ऑस्ट्रेलिया औऱ साउथ अफ्रीका के बीच लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के फाइनल मुकाबले में एक अनोखा रिकॉर्ड बन गया। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के लिए पारी की शुरूआत करने वाले उस्मान ख्वाजा 20 गेंदों का सामना कर खाता नहीं खोल पाए, वहीं साउथ अफ्रीका को लिए ओपनिंग करने वाले एडेन मार्करम 6 गेंद खेलकर शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौटे। 

Advertisement

इंग्लैंड की धरती पर 145 साल साल में खेले गए 561 टेस्ट मैच ऐसा पहली बार हुआ है जब एक टेस्ट मैच की पहली पारी में दोनों टीमों के नंबर 1 बल्लेबाज 0 पर आउट हुए हैं। वहीं टेस्ट इतिहास में ऐसा सिर्फ दसवीं बार देखने को मिला है। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 56.4 ओवर में 212 रन बनाए। जिसमें ब्यू वेबस्टर ने 92 गेंदों में 72 रन औऱ स्टीव स्मिथ ने 112 गेंदों में 66 रन की पारी खेली।

साउथ अफ्रीका के लिए पहली पारी में कागिसो रबाडा ने 5 विकेट, मार्को यान्सेन ने 3 विकेट, केशव महाराज और एडेन मार्करम ने 1-1 विकेट लिया। 

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

इसके जवाब में पहले दिन के अंत तक साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट के नुकसान पर 43 रन बनाए। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार