India vs Australia Adelaide Oval: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) का ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खराब फॉर्म जारी है। गुरुवार (23 अक्टूबर) को एडिलेड ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में कोहली 0 पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। उन्हें जेवियर बार्टलेट ने एलबीडबल्यू आउट किया। 

Advertisement

बता दें कि पर्थ में खएले गए सीरीज के पहले वनडे मैच में भी कोहली 0 पर आउट हुए थे। कोहली के शानदार वनडे करियर में पहली बार ऐसा हुआ है जब लगातार दो वनडे पारियों में वह 0 पर आउट हुए हैं। 

Advertisement

इसके अलावा बतौर भारतीय इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट होने के मामले में कोहली संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर आ गए हैं। वह 40वीं बार खाता नहीं खोल पाए और इस लिस्ट में उन्होंने ईशांत शर्मा की बराबरी की। जहीर खान (43) ही अब उनसे आगे हैं। 

गौरतलब है कि कोहली ने 224 दिन बाद इस सीरीज से भारतीय टीम में वापसी की। टेस्ट औऱ टी-20 से संन्यास ले चुके कोहली इस सीरीज से पहले चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत के लिए खेले थे। 

इस मैच में कप्तानमिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। तीन मैच की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की टीम 1-0 से आगे है। भारत की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है, वहीं ऑस्ट्रेलिया टीम में जोश फिलिप,मैथ्यू कुहनेमन औऱ नाथन एलिस की जगह एलेक्स कैरी औऱ एडम जाम्पा, जेवियर बार्टलैट टीम में आए हैं। 

टीमें:

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, मैट रेनशॉ, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), कूपर कोनोली, मिचेल ओवेन, जेवियर बार्टलेट, मिचेल स्टार्क, एडम ज़ाम्पा, जोश हेज़लवुड

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार