भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2004 में छठी बार टेस्ट सीरीज खेली गई। जिसकी मेजबानी भारत ने की। इस सीरीज में सिर्फ दो टेस्ट मैच खेले गए,जिसमें भारत ने 1-0 से जीत हासिल की। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में भारत की यह दूसरी सीरीज जीत थी। 

Advertisement

पहला टेस्ट, 20 से 24 नवंबर 2004, कानपुर

Advertisement

ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 9  विकेट के नुकसान पर 510 रन का विशाल स्कोर बनाकर पहली पारी घोषित की। इस दौरान एंड्रय हॉल वे 163 और ज़ेंडर डी ब्रुइन की 83 रन की पारी खेली।

इसके जावब में भारतीय टीम ने कड़ी टक्कर दी और वीरेंद्र सहवाग (164) के शतक और गौतम गंभीर (96), राहुल द्रविड़ (54) और सौरव गांगुली (57) के अर्धशतक की बदौलत 466 रन बनाए।

पांचवें दिन साउथ अफ्रीका अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी और दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए। जिसके साथ यह मुकाबला ड्रॉ हो गया। 

एंड्रयू हॉल को उनके शानदार शतक के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

 
Advertisement

दूसरा टेस्ट, 28 नवंबर से 2 दिसंबर 2004, कोलकाता

एतेहासिक ईडन गार्डन्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी किया और जैक्स कैलिस (121) के शानदार शतक और जैक्स रूडोल्फ (61) के अर्धशतक के दम पर पहली पारी में 305 रन बनाए।

इसके जवाब में टीम इंडिया ने शानदार पलटवार किया औऱ वीरेंद्र सहवाग (88) और राहुल द्रविड़ (80) के अर्धशतकों की बदौलत 411 रन बनाए और 106 रन की बढ़त हासिल की।

Advertisement

दूसरी पारी में हरभजन सिंह (7/87) की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे साउथ अफ्रीका 222 रनों पर ऑलआउट हो गई। कप्तान ग्रीम स्मिथ ने 71 और जैक्स कैलिस ने 55 रन की पारी खेली। 

पहली पारी में मिली बढ़त के आधार पर भारत को जीत के लिए 117 रनों का लक्ष्य मिला। भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 120 रन बनाकर 8 विकेट से जीत हासिल की। 

इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए हरभजन सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं वीरेंद्र सहवाग को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार