17 नवंबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। होबार्ट टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को रौंदकर साउथ अफ्रीका ने इतिहास रचते हुए टेस्ट सीरीज पर कब्जा किया। इस हार के बाद मेजबान टीम को चौतरफा आलोचनाओँ का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन इस शानदार सीरीज के बाद कुछ ऐसा सामनें आया है जो साउथ अफ्रीका टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस को परेशानी में डाल सकता है। 

OMG: विराट कोहली ने 500-1000 की नोटबंदी पर दिया बड़ा बयान, PM नरेंद्र मोदी के बारे में बोला ऐसा

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया मीडिया ने एक वीडियो जारी की है जिसमें मेहमान टीम के कप्तान डु प्लेसिस होबार्ट टेस्ट मैच की दूसरी पारी के दौरान गेंद को चमकाते हुए दिख रहे हैं और उन्होंने जो थूक लगाया है वो मुंह में जमा मिंट का है।

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया के लिए डबल खुशी, केएल राहुल के बाद अब इस दिग्गज खिलाड़ी की होगी वापसी

Advertisement

यह उस समय की घटना है जब तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा पारी का 54वां ओवर डाल रहे थे। ऑस्ट्रेलिया का टॉप ऑर्डर वापस पवेलियन लौट चुका था औऱ स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 150 रन था। करीब 30 सेकेंड की इस वीडियो में दिख कि डु प्लेसिस जबान में जमी सफेद परत को उंगली से निकाला कर कूकाबुरा गेंद पर मल रहे हैं,। ऐसा उन्होंने ऐसा कम से कम दो से तीन बार किया।

खबरों के अनुसार इस घटना के बाद ही पूरी ऑस्ट्रेलियाई पारी लड़खड़ा गई और पूरी टीम 161 रन पर ही सिमट गई। 

बड़ी खबर: टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, दूसरे टेस्ट में नहीं खेलेगा इंग्लैंड का ये खिलाड़ी

इस मामले में डु प्लेसिस को खेल के नियम के उल्लंघन का दोषा माना जा सकता है। एमसीसी के क्रिकेट कानून के अनुसार 42/3 में साफ बताया गया है कि को भी फिल्डर गेंद को चमकाने के लिए किसी भी पदार्थ का इस्तेमाल नहीं कर सकता। डु प्लेसिस  के मुंह में मिंट थी और गेंद को चमकते वक्त उन्होंने इसका इस्तमाल किया, जो कृतिम पदार्थ कहलाएगा।

इससे पहले भी फाफ डु प्लेसिस गेंद से छेड़छाड़ की घटनाओं को लेकर सुर्खियों मे रहे हैं। उन्हें इस पर्थ में खेले गए इस सीरीज के पहले टेस्ट मैच में जानबूझकर गेंद को मैदान पर बाउंस कराकर ख़राब करने के लिए चेतावनी दी गई थी। इसके अलावा पाकिस्तान के खिलाफ साल 2013 में दूसरे टेस्ट मैच के दौरान उन्होंने पेंट की ज़िप पर गेंद को रगड़ा था।  जिसके बाद उनकी मैच फीस का 50 प्रतिशत हिस्सा जुर्माने के तौर पर काटा गया था। 

PHOTOS: उमेश यादव की वाइफ की खूबसूरती देखकर आप दंग रह जाएगें

Advertisement

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार