लगातार कई सालों से आईपीएल का होना ना सिर्फ क्रिकेट फैंस बल्कि क्रिकटरों में भी रोमांच पैदा करता है। कहीं ना कहीं खिलाड़ियों के अंदर भारत और यहां होने वाले दुनिया की सबसे बड़ी टी-20 क्रिकेट लीग ने सभी को बांध कर रखा है।

Advertisement

अभी जब आईपीएल के 14वें सीजन को बायोबबल में कोरोना प्रवेश के कारण रोक दिया गया तो इसमें खेलने वाले कुछ बड़े विदेशी खिलाड़ियों ने तथा इस लीग के किसी प्रकार से जुड़े क्रिकटरों ने इसके सस्पेंड होने पर अपने दुख को जाहिर किया तथा कोरोना महामारी से जूझ रहे भारतीयों के लिए भावुक संदेश भेजा।

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलने वाले इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉस बटलर ने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल पर लिखा कि," भारत एक स्पेशल देश है लेकिन अभी वो फिलहाल कठिन समय से गुजर रहा है। मुझे और मेरे परिवार को हमेशा की तरह स्वागतक करने के लिए ढ़ेर सारा शुक्रिया। कृ्प्या आप सब सुरक्षित रहें और अपना ध्यान रखें।"

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार