ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर एंड्रयू साइमंड्स (Andrew Symonds Death) का शनिवार (14 मई) रात क्वींसलैंड में एक कार एक्सीडेंट में निधन हो गया। साइमंड्स सिर्फ 46 साल के थे। 1998 से 2009 तक अपने 11 साल लंबे इंटरनेशनल करियर में साइमंड्स ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 26 टेस्ट, 198 वनडे औऱ 14 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले जीते।  

Advertisement

क्वीसलैंड पुलिस ने एक बयान जारी कर रहा," टाउन्सविले से करीब 50 किलोमीटर दूर हर्वे रेंज पर एक दुर्घटना हुई। शुरुआती जांच में यह बात सामनें आई है कि 11 बजे के आसपास ऐलिस रिवर ब्रिज के पास तेज रफ्तार कार पलटी, जिसमें एंड्रयू साइमंड्स सवार थे।”

Advertisement

साइमंड्स को एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन असफल रहे।

साइमंड्स ने 2003 और 2007 वर्ल्ड कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया टीम का हिस्सा रहे। टेस्ट में उनके नाम 1462 रन, वनडे में 5088 रन और टी-20 इंटरनेशनल में 337 रन बनाए और क्रमश: 24, 133 और 8 विकेट चटकाए।  

 साइमंड्स 2008 से 2011 तक आईपीएल में भी खेले। डेक्कन चार्जर्स और मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा रहते हुए टूर्नामेंट में उन्होंने 39 मैच में 974 रन बनाए  और 20 विकेट चटकाए।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार