ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर मोइसेस हेनरिक्स ( Moises Henriques) अब पुर्तगाल के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे।  कोड स्पोर्ट्स की खबर के अनुसार हेनरिक्स अगस्त में होने वाले अगस्त में टी-20 वर्ल्ड सब रीजनल क्वालिफायर्स में पुर्तगाल के लिए डेब्यू करेंगे।

Advertisement

हेनरिक्स ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 44 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और वह आखिरी बार नेशनल टीम के लिए 2021 में खेले थे। वह अब यूरोपियन सब-रीजनल क्वालिफायर के लिए फ़िनलैंड जाएंगे। जो ऑस्ट्रेलिया औऱ न्यूजीलैंड की मेजबानी में होने वाले 2028 T20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफ़ाई करने की पुर्तगाल की कोशिश का पहला कदम है।

Advertisement

मोइसेस हेनरिक्स का जन्म पुर्तगाल में हुआ था और वह बचपन में ही ऑस्ट्रेलिया शिफ्ट हो गए थे। हेनरिक्स अब पुर्तगाल का प्रतिनिधित्व करने के लिए योग्य हैं, क्योंकि उन्होंने 'पूर्ण सदस्य' देश से टीम बदलने वाले खिलाड़ियों के लिए आईसीसी के अनिवार्य 3 साल के 'स्टैंड-डाउन' पीरियड (खेल से दूर रहने की अवधि) को पूरा कर लिया है।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर ने भी इटली के खेले थे। अगर पुर्तगाल क्वालीफाई कर लेती है तो वह आगामी टी-20 वर्ल्ड कप अपने जन्म वाले देश के लिए खेलेंगे।

CODE स्पोर्ट्स से बात करते हुए मोइसेस हेनरिक्स ने कहा कि, “ मुझे लगता है कि दुनिया भर में इस खेल के बढ़ने का जो मौका है—शायद यह सिर्फ़ मेरी पुर्तगाली विरासत की वजह से नहीं है, बल्कि ज़्यादा ज़रूरी बात यह खेल और दुनिया भर में इसके बढ़ने का मौका है। हम दुनिया के 10 या 20 और देशों में क्रिकेट से जुड़ाव की क्वालिटी को बेहतर बना सकते हैं, और फिर आप ऐसे क्रिकेट वर्ल्ड कप देखेंगे जो पूरी दुनिया को रोक देंगे, न कि सिर्फ़ कुछ पश्चिमी देशों और उप-महाद्वीप  तक सीमित रहेंगे।

हेनरिक्स ने कहा कि पुर्तगाल में उनका परिवार देश का प्रतिनिधित्व करने के उनके फ़ैसले को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि उनके भाई भी इस फ़ैसले का समर्थन करते हैं, भले ही परिवार के वहां से आने के बाद उनका जन्म ऑस्ट्रेलिया में हुआ हो।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

उन्होंने कहा, "पुर्तगाल में मेरा परिवार मुझे ऐसा करते हुए देखकर बहुत गर्व महसूस करेगा। मेरे दोनों भाइयों को यह बात बहुत अच्छी लगती है, हम लोगों के यहां आने के बाद वे दोनों ऑस्ट्रेलिया में पैदा हुए थे, जबकि मेरा जन्म पुर्तगाल में हुआ था।"

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार