पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज खिलाड़ी शेन वॉर्न (Shane Warne) ने क्रिकेट की दुनिया में जितनी सुर्खियां बटोरीं उससे कहीं ज्यादा वह मैदान के बाहर अपनी रंगीन मिजाजी के चलते चर्चा में रहे। सेक्स स्कैंडल किंग के नाम से मशहूर शेन वॉर्न 51 साल की उम्र में एक बार फिर इश्क में गिरफ्तार होते हुए नजर आ रहे हैं।

Advertisement

शेन वॉर्न का नाम इन दिनों हॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक मार्गो रॉबी (Margot Robbie) के साथ जुड़ रहा है। शेन वॉर्न ने इंस्टाग्राम पर मार्गो रॉबी के तकरीबन हर एक पोस्ट को लाइक किया है। वहीं कुछ पोस्ट पर वॉर्न ने कमेंट भी किया है। वॉर्न ने रॉबी की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'कीप रॉकिंग इट मार्गो' दूसरी फोटो पर लिखा, 'अशी' यानी ऑस्ट्रेलियन।

Advertisement

शेन वॉर्न जैसा दिग्गज खिलाड़ी किसी एक्ट्रेस की प्रोफाइल पर जाकर ऐसा करे तो शक होना लाजमी है। खबरों की मानें तो शेन चाहते हैं कि मार्गो रॉबी उनकी लाइफ पर बन रही फिल्म में उनकी एक्स वाइफ सिमोन कलाहान का किरदार भी निभाएं। मालूम हो कि वॉर्न का नाम कई बार सेक्स स्कैंडल में आ चुका है।

सेक्स स्कैंडल की वजह से ही शेन वॉर्न काफी सुर्खियों में रहे थे। वॉर्न की पहली शादी इसी वजह से टूटी थी। साल 2000 में उनका एक ब्रिटिश नर्स के साथ भी अवैध रिश्ते का खुलासा हुआ था। इसके अलावा शेन वॉर्न की दो लड़कियों के साथ फोटो काफी वायरल हुई थी जिसमें वह आपत्तिजनक स्थिति में थे। साल 2005 में शेन वॉर्न ने एक 3 बच्चों की मां के साथ अवैध रिश्ते की बात कबूली थी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार