आईपीएल 2022 में ये कई बार देखने को मिल चुका है कि गेंद स्टंप्स पर लगती है और लाइट भी जलती है लेकिन बेल्स नहीं गिरती। राजस्थान और दिल्ली के बीच हुए मुकाबले में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब युजवेंद्र चहल की गेंद पर डेविड वॉर्नर की बेल्स नहीं गिरी। इसी घटना को देखने के बाद टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने एक बार फिर से अपनी आवाज़ बुलंद की है।

Advertisement

मांजरेकर का कहना है कि अब वक्त आ गया है कि क्रिकेट में बेल्स को हटाया जाए। उन्होंने कहा कि क्रिकेट में पहले से ही बहुत से ऐसे नियम हैं और अगर इस नियम को भी जोड़ दिया जाए तो क्रिकेट का नुकसान ही होगा। इसलिए मौजूदा समय की क्रिकेट में बेल्स के इस्तेमाल को बंद करने की जरूरत है। 

Advertisement

मांजरेकर ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के साथ बातचीत के दौरान कहा, “मैंने ये पहले भी कई बार कहा है, अब LED स्टंप के साथ बेल्स लगाना बेमानी है। आज चहल को विकेट मिलना चाहिए था। वार्नर ने खराब शॉट खेला था लेकिन चहल को विकेट नहीं मिला। अगर बेल्स से मौजूदा समय की क्रिकेट को बहुत लाभ नहीं मिल रहा है तो, इनका इस्तेमाल बंद होना चाहिए।“

आगे बोलते हुए संजय मांजरेकर ने कहा, “बेल्स का उपयोग केवल ये सुनिश्चित करने के लिए किया जाता था कि गेंद स्टंप्स से टकराई है। अगर गेंद सिर्फ स्टंप्स पर धीरे से छूकर निकल जाती है तो आपको इसके बारे में पता नहीं चलेगा। इसी वजह से इनका इस्तेमाल होता है। अगर स्टंप्स पर गेंद लगती थी तो इसे गिरना चाहिए। लेकिन अब जब आपके पास सेंसर है, तो आपको पता चल जाता है कि गेंद स्टंप्स पर लगी है, तो अब बेल्स क्यों हैं?”

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार