Eoin Morgan Prediction: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) का आगाज आज से यानी 5 अक्टूबर से होने वाला है जिसका पहला मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड (ENG vs NZ) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट इस साल भारत में खेला जा रहा है ऐसे में भारत यह खिताब जीतने की सबसे बड़ी दावेदार टीम मानी जा रही है, लेकिन इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन (Eoin Morgan) को ऐसा नहीं लगता। दरअसल, मोर्गन का मानना है कि इस साल भी वर्ल्ड कप का खिताब इंग्लिश टीम (England Cricket Team) उठा सकती है।

Advertisement

जी हां, मोर्गन की मानी तो वर्ल्ड कप 2023 जीतने की प्रबल दावेदार टीम कोई और नहीं बल्कि इंग्लैंड क्रिकेट टीम है। उन्होंने SKY Sports Cricket से बातचीत करते हुए अपना बयान दिया। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि इस साल के विश्व कप का विजेता इंग्लैंड होगा। इंग्लैंड बीते 6-7 वर्षों से अपने खेल में शीर्ष पर है। वे टूर्नामेंट में पसंदीदा के रूप में नहीं जाएंगे, जो मुझे लगता है कि एक अच्छी बात है। जब अपेक्षा की बात आती है तो थोड़ा दबाव कम हो जाता है। लेकिन वह पेस, स्पिन और सभी बेसिस कवर कर रहे हैं। वो तेजी से रन बनाते हैं।"

Advertisement

आपको बता दें कि इयोन मोर्गन की कप्तानी में ही इंग्लैंड ने पिछले विश्व कप में विजेता बनकर पहली बार 50 ओवर वर्ल्ड कप का खिताब उठाया था। ऐसे में अब इंग्लिश फैंस मौजूदा कप्तान जोस बटलर से भी मोर्गन की ही तरह कप्तानी की उम्मीद करेंगे। गौरतलब है कि इंग्लैंड अपना वार्मअप मैच जीतने के बाद अब न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला मैच खेलकर वर्ल्ड कप 2023 में अपने सफर की शुरुआत करने वाला है।

Also Read: Live Score

यह भी बता दें कि इयोन मोर्गन ने सिर्फ विश्व कप विजेता टीम के नाम की ही भविष्यवाणी नहीं की है। उन्होंने इस वर्ल्ड कप में कौन सबसे सफल गेंदबाज रहेगा, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट कौन होगा और सबसे ज्यादा रन किस बल्लेबाज के बैट से निकलेंगे? यह भी बताया है। मोर्गन के अनुसार इस वर्ल्ड कप में जोस बटलर सबसे ज्यादा रन बनाएंगे, वहीं आदिल राशिद सबसे सफल गेंदबाज रहेंगे। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुनते हुए उन्होंने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का नाम लिया।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार