इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन (Michael Vaughan) बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए जाने जाते हैं।माइकल वॉन ने इंडियन टीम के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए बड़ा बयान दिया है। माइकल वॉन को लगता है कि भारत की टीम में बल्लेबाजी में गहराई नहीं है इसलिए, उनके लिए इस टीम के साथ विश्व कप जीत पाना कठिन होगा।

Advertisement

क्रिकबज के साथ बातचीत के दौरान माइकल वॉन ने कहा कि, 'भारत की एकदिवसीय टीम को देखते हुए मेरे लिए सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि अगर मैं चयनकर्ता या मैनेजमेंट में होता, तो मेरे पास 6 वें गेंदबाज़ी विकल्प की हमेशा कमी होती। उन्हें कम से कम 6 या 7 की आवश्यकता है। इसके साथ ही भारत की  बल्लेबाजी लाइन अप में गहराई की कमी साफ नजर आती है।'

Advertisement

माइकल वॉन ने आगे कहा, 'मुझे पता है कि हम विश्व कप से अभी बहुत दूर हैं, लेकिन फिलहाल मैं इस कॉम्बिनेशन के साथ इस टीम को विश्व कप जीतते हुए नहीं देखता। 5 या 6 गेंदबाजी विकल्पों के साथ, और 7 बल्लेबाज और फिर आप गेंदबाजों पर आ जाते हैं।'

वॉन ने कहा, 'आपको लगता है कि आईपीएल को इतने साल हो गए हैं, चयनकर्ताओं ने उन खिलाड़ियों का पता लगाया होगा जो इस भूमिका को भर सकते हैं। चाहे वह शीर्ष छह में उन खिलाड़ियों के साथ जाएं जो गेंदबाजी कर सकते हों, या एक ऑलराउंडर के साथ जाएं। जब हार्दिक गेंदबाजी करना शुरू करेंगे, तब उनके पास विकल्प होगा।'

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार