भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान (Zaheer Khan) जल्द ही पिता बनने वाले हैं। खबर है कि जहीर खान की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घटगे (Sagarika Ghatge) प्रेग्नेंट हैं। ऐसे में विराट-अनुष्का के बाद फैंस के लिए इस साल यह दूसरी गुड न्यूज है। जहीर और सागरिका वर्तमान में UAE में हैं जहां इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 13वां सीजन चल रहा है। जहीर मुंबई इंडियंस (MI) के साथ जुड़े हुए हैं।

Advertisement

जहीर और सागरिका की तरफ से अभी तक इस खबर की पुष्टि नहीं की गई है।  रिपोर्ट्स के मुताबिक जहीर और सागरिका के दोस्तों ने इस खुशखबरी के बारे में जानकारी दी है। इससे पहले आरसीबी के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी फैन्स के साथ जल्द पेरेंट्स बनने की गुड न्यूज शेयर की थी।

Advertisement

बता दें कि जहीर खान और सागरिका घटगे ने नवंबर 2017 में शादी की थी। जहीर खान ने 7 अक्टूबर को अपनी पत्नी सागरिका और मुंबई इंडियंस के अन्य साथियों के साथ अपना बर्थडे भी सेलिब्रेट किया था। फ्रेंचाइजी ने सेलिब्रेशन के वीडियो को आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी शेयर किया था। सेलिब्रेशन के दौरान, क्रिकेटरों और सहयोगी स्टाफ ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान की जमकर तारीफ की थी।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने भी शेयर की थी गुड न्यूज: अभी कुछ दिनों पहले विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने भी सोशल मीडिया के जरिए फैन्स के साथ गुडन्यूज शेयर की थी। अनुष्का और विराट ने बाताया था कि वह जनवरी माह में माता-पिता बनने वाले हैं। फिलहाल अनुष्का शर्मा भी UAE में ही मौजूद हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार