इंडियन क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के सिलेक्टर पदों के लिए बीसीसीआई ने जतिन परांजपे, देवांग गांधी और सरनदीप सिंह के कार्यकाल के समाप्त हो जाने के चलते तीन खाली पदों के लिए आवेदन मांगे थे। अजीत आगरकर, चेतन शर्मा, मनिंदर सिंह, शिव सुंदर दास और अबे कुरुविला उन पूर्व भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने बीसीसीआई की चयन समिति में पदों के लिए आवेदन किया है।   

Advertisement

तीन पदों के लिए आगरकर, चेतन शर्मा, मनिंदर सिंह और शिव सुंदर दास मजबूत दावा पेश कर रहे हैं लेकिन पद केवल तीन ही है ऐसे में बीसीसीआई के सामने इनके सिलेक्शन को लेकर काफी माथा-पेंची होने की संभावना है। बता दें कि देवांग गांधी का संबध पूर्व क्षेत्र से सरनदीप सिंह उत्तर क्षेत्र और जतिन परांजपे पश्चिम क्षेत्र से थे ऐसे में बीसीसीआई अपने क्षेत्र के व्यक्ति को जगह देती है या नहीं यह भी बात देखने वाली होगी।

Advertisement

अजित आगरकर का दावा सबसे मजबूत: इस रेस में अजित आगरकर का दावा सबसे मजबूत है क्योंकि उन्होंने भारत के लिए 26 टेस्ट, 191 वनडे और चार टी20 मैच खेले हैं। ऐसे में आगरकर का इस रेस में जीतना लगभग तय माना जा रहा है। आगरकर के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 249 विकेट हैं।

पद के लिए यह है न्यूनतम पात्रता: गौरतलब है कि पद के लिए न्यूनतम पात्रता 30 प्रथम श्रेणी मैच है वहीं उम्र की बात करें तो इस पद के लिए 60 साल की अधिकतम आयु सीमा तय की गई है। इसके अलावा सात टेस्ट या 10 एकदिवसीय मैच और 20 प्रथम श्रेणी मैचों का संयोजन वाले आवेदकों को प्राथमिकता देने की बात भी कही गई है। आवेदन भेजने की समय सीमा 15 नवंबर दिन थी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार