भारत के पूर्व तेज गेंदबाज सुदीप त्यागी ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास ले लिया है और वह लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के पहले संस्करण में खेलते दिखाई दे सकते हैं। 33 साल के त्यागी ने 2009 से 2010 तक चार वनडे और एक टी-20 मैच में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उत्तर प्रदेश और हैदराबाद का प्रतिनिधित्व भी किया है। उनके नाम 41 प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 109 विकेट हैं। उन्होंने 2017 में अपना आखिरी प्रथम श्रेणी मैच खेला था।

Advertisement

त्यागी ने आईएएनएस से कहा, "एलपीएल पाइपलाइन में है लेकिन अभी तक कुछ भी पक्का नहीं है।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "मैं भाग्याशाली हूं कि उच्च स्तर पर क्रिकेट खेल सका, भारत का प्रतिनिधत्व कर सका, मुझे इस पर गर्व है। मेरे सफर में कई लोगों ने मेरी मदद की है। मैं अपने पहले रणजी कप्तान मोहम्मद कैफ का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिन्होंने मुझे काफी प्रेरित किया। मैं सुरेश रैना का भी शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। वह भी मेरी तरह गाजियाबाद से आते हैं मैंने उन्हें देखते हुए क्रिकेट खेलना शुरू किया था। मैं महेंद्र सिंह धोनी का भी शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिनके मार्गदर्शन में मैंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेली थी।"

त्यागी को लगता है कि चोटों ने उनके करियर को काफी प्रभावित किया।

उन्होंने कहा, "मुझे लगातार चोटें लगीं और मैं ढाई से तीन साल के लिए बाहर रहा। पहले मुझे कंधे में चोट लगी। इसके बाद टखने और पीठ में। मेरा करियर अच्छा जा रहा था लेकिन मुझे चोटें लग गईं। चोटें खेल का हिस्सा होती हैं इसलिए हम उन्हें दोष नहीं दे सकते, लेकिन मुझे लगता है कि अगर मुझे चोटें नहीं लगती तों मैं ज्यादा खेल सकता था। भारत में प्रतिस्पर्धा काफी मजबूत है और इसलिए चोटें आपको पीछे धकले देती हैं। मुझे चोटें लगीं और इसलिए मैं पीछे हो गया।"

दाएं हाथ के इस गेंदबाज ने कहा, "मुझे पछतावा नहीं होता है, लेकिन कई बार मुझे लगता है कि मैं ज्यादा खेल सकता था।"

Advertisement

अगर वह एलपीएल खेलते हैं तो लीग से जुड़ने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी हो जाएंगे। उनसे पहले इरफान पठान, मुनाफ पटेल और मनप्रीत गोनी एलपीएल से करार कर चुके हैं।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार