पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान एम एस धोनी सोशल मीडिया पर काफी कम एक्टिव रहते हैं। इस बीच धोनी ने काफी लंबे समय बाद अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में थाला धोनी स्ट्रॉबेरी के खेत में जमकर स्ट्रॉबेरी खाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

Advertisement

एम एस धोनी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए मजेदार कैप्शन दिया है। धोनी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'अगर मैं इसी तरह खेतों में जाता रहा तो बाजार के लिए कोई स्ट्रॉबेरी नहीं बचेगी।' फैंस धोनी को कितना ज्यादा मिस करते हैं इस बात का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि कुछ ही देर में इस वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है।

Advertisement

बता दें कि धोनी बहुत जल्द दुबई के बाजारों में अपने फार्महाउस में उगाई गई सब्जियों को बेचने का व्यवसाय भी करेंगे। धोनी आर्गेनिक फार्मिंग के शौकीन हैं। धोनी के फार्महाउस पर फल और सब्जियां जैसे स्ट्रॉबेरी, गोभी, टमाटर, ब्रोकोली, मटर, हॉक और पपीते की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है।

43 एकड़ के फार्महाउस में लगभग 10 एकड़ में धोनी आर्गेनिक फार्मिंग ही करते हैं। धोनी ने हाल ही में क्रिकेट को अलविदा कहा है। धोनी फिलहाल आईपीएल खेलते हुए नजर आएंगे। धोनी सीएसके टीम के कप्तान हैं हालांकि आईपीएल 2020 में सीएसकी की टीम कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार