जमाना बदल चुका है अब अगर आपने कुछ भी बोलते या लिखते समय तनिक सी भी गलती की तो कुछ ही देर में लोग आपको ट्रोल कर देंगे। वैसे तो ज्यादातर मौके पर सेलेब्स को लोग ट्रोल करते हैं लेकिन कभी-कभी शिकार भी शिकारी बन जाता है और इसका जीता-जागता उदाहरण हाल ही में देखने को मिला।

Advertisement

भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने एक ऐसा ट्वीट पोस्ट किया जिसे पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। दरअसल, एक अखबार ने इंग्लिश-हिंदी के ट्रांसलेशन में अर्थ का अनर्थ कर दिया। हिंदी अखबार ने हरभजन के ट्वीट को ट्रांसलेट करते हुए विराट कोहली को हरभजन सिंह की दूसरी मां लिख दिया।

Advertisement

हरभजन सिंह ने विराट कोहली के जन्मदिन पर हैप्पी बर्थ डे वाला ट्वीट करते हुए लिखा था, 'ब्रदर फ्रॉम अनदर मदर' मतलब- कोहली की मां को अपनी भी दूसरी मां जैसी कहते हुए हरभजन सिंह ने विराट कोहली को अपना भाई बताया था। लेकिन अखबार ने ब्रदर फ्रॉम अनदर मदर का अलग मतलब निकालते हुए विश को ट्रांसलेट किया और विराट कोहली को हरभजन की दूसरी मां लिख दिया।

इस अखबार की कटिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो गई जिसे हरभजन सिंह ने ट्वीट करते हुए हंसने वाली इमोजी बनाई है। वहीं हरभजन सिंह के इस ट्वीट पर क्रिकेटर युवराज सिंह समेत अन्य यूजर्स ने भी मजेदार रिएक्शन दिए हैं। प्राउड रफीधी नाम की एक यूजर ने लिखा, 'उमर अकमल इस मीडिया हाउस के हेड हैं।' वहीं अन्य यूजर भी इस पोस्ट पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार