भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन (Mohammad Azharuddin) ने बीते दिनों फैंस के कई सवालों का जवाब दिया है। इसी सवाल-जवाब के सेशन के दौरान अजहरुद्दीन ने एक सवाल का जवाब देते हुए अपने पसंद के टॉप 5 फील्डरों का चुनाव किया है। अजहरुद्दीन ने टॉप फील्डरों की इस लिस्ट में 2 भारतीय खिलाड़ियों को शामिल किया है।

Advertisement

अजहरुद्दीन ने टीम इंडिया के शानदार फील्डर रवींद्र जडेजा को अपनी लिस्ट में नंबर 1 पर शामिल किया है। वहीं टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना भी अजहरुद्दीन के टॉप 5 फील्डरों की लिस्ट में शामिल हैं। सुरेश रैना जो वर्तमान में चैन्नई सुपर किंग्स टीम के लिए आईपीएल खेलते हैं उन्हें अजहरुद्दीन ने अपनी टीम में नंबर 4 पर जगह दी है।

Advertisement

अजहरुद्दीन की टीम में चौंकाने वाली बात यह है कि उन्होंने अपनी लिस्ट में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के एक भी खिलाड़ी को शामिल नहीं किया है। कुछ इस तरह नजर आ रही है मोहम्मद अजहरुद्दीन के टॉप 5 फील्डरों की लिस्ट- 1) रवींद्र जडेजा 2) ग्लेन मैक्सवेल 3) बेन स्टोक्स 4) सुरेश रैना 5) डेविड वॉर्नर

भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं अजहरुद्दीन: मोहम्मद अजहरुद्दीन की गिनती भारत के सबसे सफल कप्तानों में होती है। मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भारत के लिए 99 टेस्ट मैच और 334 वनडे मुकाबले खेले हैं। टेस्ट मैचों में अजहर ने 45.04 की औसत से 6215 रन वहीं वनडे में अजहर के बल्ले से 9378 रन निकले हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार