टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने अपने दौर में तूफानी बल्लेबाजी करके करोड़ों फैंस बनाए हैं। वीरेंद्र सहवाग की दीवानगी फैंस के सिर चिढ़कर बोलती है लेकिन, यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि सहवाग का जीवन संघर्षों से भरा हुआ रहा है। वीरेंद्र सहवाग ने खुद इस बारे में बताया है।

Advertisement

वीरेंद्र सहवाग ने अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए कहा कि उनकी लाइफ में एक वक्त ऐसा भी आया था जब वो क्रिकेट छोड़ने के बारे में सोच रहे थे।

Advertisement

वीरेंद्र सहवाग ने कहा, 'मेरी लाइफ में भी एक ऐसा समय आया था जब मैं सोच रहा था कि आगे क्रिकेट खेल पाऊंगा या नहीं। जब मेरा सिलेक्शन नहीं होता था अंडर-19 में तब मैं भी सोचता था कि क्रिकेट छोड़ दूं। पढ़ाई खत्म करके अपने पिता का बिजनेस करूं या फिर कोई नौकरी ले लूं। लेकिन, अचानक मेरी लाइफ में ऐसा एक दौर आया कि सबकुछ बदल गया।'

वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि उन्हें खुदपर भरोसा था और कोई भी आदमी सबसे झूठ बोल सकता है लेकिन आईने के सामने वो खुद से झूठ नहीं बोल सकता।

वीरेंद्र सहवाग ने कहा, 'मैंने कुछ सोचा ही नहीं मुझे अंडर-19 खेलने को मिली स्टेट से। उसके बाद मैं नॉर्थ जोन खेला फिर दिल्ली रणजी की टीम में सिलेक्ट हुआ। उस 1 साल में काफी कुछ हो गया था मेरे साथ लेकिन उस एक साल से पहले ऐसा लग रहा था कि शायद मैं खेल ही नहीं पाऊंगा कभी। ये सब हर बच्चे की लाइफ में आएगा उस वक्त मुझे खुदपर भरोसा था कि मैं कुछ कर लूंगा।'

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार