टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के लिए अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन चुनी है। उन्होंने चौंकाते हुए पर्पल कैप जीतने वाले कागिसो रबाडा को अपनी इस टीम में जगह नहीं दी है। नेहरा ने स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में अपनी यह टीम चुनी।

Advertisement

नेहरा ने ऑरेंज कैप जीतने वाले केएल राहुल औऱ डेविड वॉर्नर को ओपनिंग की जिम्मेदारी दी है। वहीं नंबर 3 पर विराट कोहली की जगह सूर्यकुमार यादव को चुना है। चौथे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को रखा है, वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर ईशान किशन को चुना है। जिन्होंने इस सीजन मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा 516 रन बनाए हैं।

Advertisement

ऑलराउंडर के तौर पर उन्होंने हार्दिक पांड्या को जगह दी है। गेंदबाजी विभाग में दो तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर,जसप्रीत बुमराह और बतौर स्पिनर राशिद खान और युजवेंद्र चहल को चुना है। 11वें स्थान के लिए रविचंद्रन अश्विन या मोहम्मद शमी में से किसी एक को चुनेंगे।

नेहरा ने कहा की एमएस धोनी को अपनी टीम में जगह ना देना उनके लिए मुश्किल फैसला था। 

नेहरा ने कहा, " मेरी सोच है कि मैं एमएस धोनी के बिना कोई टीम नहीं बना सकता,लेकिन उनके लिए यह टूर्नामेंट अच्छा नहीं था।”

आशीष नेहरा की आईपीएल 2020 की बेस्ट XI ( Ashish Nehra’s best IPL 2020 XI)

Advertisement

केएल राहुल, डेविड वॉर्नर, सूर्यकुमार यादव, एबी डी विलियर्स, इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, जोफ्रा आर्चर, राशिद खान, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, रविचंद्रन अश्विन / मोहम्मद शमी

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार