चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) अपनी फॉर्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बीते कुछ समय से पुजारा उस लय में बल्लेबाजी नहीं कर पा रहे हैं जिस लय के लिए वह जाने जाते हैं। आलम ये है कि टेस्ट टीम से पुजारा को ड्रॉप करने की भी मांग उठने लगी है। इस बीच पूर्व क्रिकेटर सबा करीम (Saba Karim) ने पुजारा को एक अहम सलाह दी है। 

Advertisement

सबा करीम ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा, 'पुजारा को उसी तरह से बल्लेबाजी करनी होगी जैसी उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में की थी। साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में वो तीसरे नंबर पर बैटिंग करेंगे। किसी भी टीम में ये पोजिशन काफी अहम होती है और खासकर जब आप विदेशी टूर पर हों तब इस क्रम की अहमियत काफी बढ़ जाती है।'

Advertisement

बता दें कि पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में बड़े ही बहादुरी से ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का सामना किया था। ऐसे मे उम्मीद है कि वह उसी तरह का परफॉर्मेंस प्रोटियाज टीम के खिलाफ भी करेंगे। न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में भी उनका बल्ला खामोश रहा था।

भारत के साउथ अफ्रीका दौरे की शुरुआत 26 दिसंबर से हो रही है जहां टीम इंडिया को अफ्रीका के खिलाफ 3 टेस्ट मैच और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। टेस्ट सीरीज की शुरुआत से पहले सभी की निगाहें चेतेश्वर पुजारा पर टिकी होंगी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार