रोहित शर्मा को विराट कोहली की जगह वनडे टीम का कप्तान नियुक्त कर दिया गया है। कुछ समय पहले ही रोहित शर्मा को टी-20 का कप्तान बनाया गया था। विराट कोहली के कप्तानी से हटने के बाद से ही लोगों के मन में कई सवाल थे कि क्या रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच सबकुछ ठीक है या नहीं?

Advertisement

विराट कोहली ने हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान इस बात को साफ कर दिया था कि उनके और रोहित शर्मा के बीच रिश्ते बिल्कुल ठीक हैं। वहीं अब पूर्व चयनकर्ता सबा करीब (Saba Karim) ने एनडीटीवी से बातचीत के दौरान कहा है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों में भाईचारा है, जो भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाएगी।

Advertisement

सबा करीब ने कहा, 'रोहित और विराट में उस तरह का भाईचारा और इज्‍जत है। और दोनों मदद के लिए राहुल द्रविड़ के पास जा सकते हैं। भारतीय क्रिकेट में भले ही स्प्लिट कप्‍तानी की परंपरा नहीं रही, लेकिन हमने देखा कि पूर्व कप्‍तान नए कप्‍तानों के साथ खेले। यह पहले कई सालों के लिए खेला है।'

सबा करीब ने आगे कहा, 'अगर पूर्व और नए कप्‍तान में इज्‍जत हो और टीम की बेहतरी के लिए एक-दूसरे को समझ सके तो कोई भी परेशानी नहीं होगी।' बता दें कि इससे पहले विराट कोहली ने कहा था, 'रोहित शर्मा बहुत अच्छे कप्तान हैं, वह चतुराई से भरपूर हैं - हमने आईपीएल और भारत के लिए उन्हें कप्तानी करते हुए देखा है। मेरी जिम्मेदारी है कि टीम को सही दिशा में आगे बढ़ाऊं, राहुल भाई और रोहित शर्मा इन दोनों को आगे बढ़ने में मेरा पूरा सहयोग रहेगा।'

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार