तेंदुलकर के दोस्त और पूर्व भारतीय क्रिकेटर कांबली की सेहत हुई खराब, खड़े होने के लिए लोगों की लेनी पड़ी मदद, देखें Video

Updated: Mon, Aug 05 2024 22:35 IST
Image Source: Google

इस समय सोशल मीडिया पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली (Vinod Kambli) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में 52 साल के कांबली की सेहत काफी खराब दिखाई दे रही है। उनकी सेहत इतनी खराब है कि वो ढंग से खड़े भी नहीं हो पा रहे है। पूर्व क्रिकेटर की इस हालत को देखकर फैंस काफी परेशान है और उनकी जल्द ठीक होने की कामना कर रहे है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत के पूर्व बल्लेबाज विनोद कांबली बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। पूर्व बल्लेबाज को चलने में कठिनाई होने का वीडियो देखकर क्रिकेट फैंस दंग रह गए और वे उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में विनोद कांबली को सहायता के लिए सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल पर झुकते हुए सीधे खड़े होने के लिए दबाव डालते देखा गया। इसके तुरंत बाद, कुछ लोग दौड़ते हुए उनके पास आए और उन्हें संभाला। कांबली जहां वह जा रहे था वहां पहुंचाने में उनकी सहायता की। 

मीडियाकर्मी नरेंद्र गुप्ता ने इस दुखद घटना का वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, "पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली हाल के वर्षों में स्वास्थ्य समस्याओं और व्यक्तिगत समस्याओं से जूझ रहे हैं। हृदय संबंधी समस्याओं और डिप्रेशन सहित कई स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के कारण उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुझे उम्मीद है कि वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे और उन्हें वह समर्थन मिलेगा जिसकी उन्हें जरूरत है।"आपको बता दे कि 2013 में चेंबूर से बांद्रा जाते समय उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इससे पहले 2012 में उनकी दो बंद धमनियों (arteries) की एंजियोप्लास्टी का इलाज किया गया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Narendra Gupta (@narendra.g333)

विनोद कांबली पहली बार तब चर्चा में ए जब उन्होंने और महान सचिन तेंदुलकर ने 1988 में एक स्कूल मैच में रिकॉर्ड 664 रन की साझेदारी की। उस समय तेंदुलकर सोलह और कांबली 17 साल के थे। इसके बाद कांबली ने 1991 में भारत के लिए अपना वनडे डेब्यू किया और 1993 में टेस्ट में अपना डेब्यू किया।

Also Read: पेरिस ओलंपिक 2024

बाएं हाथ के बल्लेबाज ने भारत के लिए खेले 104 वनडे मैच में 32.59 की औसत से 2477 रन बनाये है। वनडे में उनके नाम 2 शतक और 14 अर्धशतक दर्ज है। टेस्ट की बात करें तो उन्होंने 17 मैच में भारत को रिप्रेजेंट करते हुए 54.2 की औसत से 1084 रन बनाये है। टेस्ट में उनके नाम 4 शतक, 2 दोहरे शतक और 3 अर्धशतक दर्ज है। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें