Vinod kambli viral video
'मैं ठीक हूं, सोशल मीडिया पर भरोसा मत करो', वायरल वीडियो पर विनोद कांबली ने तोड़ी चुप्पी
कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली (Vinod Kambli) का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें कांबली की सेहत काफी खराब दिखाई दे रही थी। इस वीडियो में देखा जा सकता था कि कांबली की सेहत काफी खराब थी और वो ढंग से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। पूर्व क्रिकेटर की ऐसी हालत देखकर फैंस काफी परेशान हो गए और वो उनकी मदद करने की गुहार लगाने लगे।
गौरतलब है कि कांबली पिछले कुछ सालों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं, यहां तक कि 2013 में एंजियोप्लास्टी करवाने के बावजूद उन्हें दिल का दौरा भी पड़ा था। वीडियो के वायरल होने के बाद कांबली के दोस्तों ने उनका हालचाल पूछा और हाल ही में आई खबरों के अनुसार, पूर्व क्रिकेटर ने अपने दोस्तों, अपने स्कूल के सहपाठी रिकी और प्रथम श्रेणी के अंपायर मार्कस से घंटों बात की।
Related Cricket News on Vinod kambli viral video
-
तेंदुलकर के दोस्त और पूर्व भारतीय क्रिकेटर कांबली की सेहत हुई खराब, खड़े होने के लिए लोगों की…
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली की सेहत खराब लग रही है। सेहत इतनी खराब है कि वो सही से खड़े नहीं हो पा ...
Cricket Special Today
-
- 06 Apr 2026 08:41
-
- 31 Mar 2026 02:55
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 3 days ago