इस समय सोशल मीडिया पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली (Vinod Kambli) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में 52 साल के कांबली की सेहत काफी खराब दिखाई दे रही है। उनकी सेहत इतनी खराब है कि वो ढंग से खड़े भी नहीं हो पा रहे है। पूर्व क्रिकेटर की इस हालत को देखकर फैंस काफी परेशान है और उनकी जल्द ठीक होने की कामना कर रहे है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत के पूर्व बल्लेबाज विनोद कांबली बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। पूर्व बल्लेबाज को चलने में कठिनाई होने का वीडियो देखकर क्रिकेट फैंस दंग रह गए और वे उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में विनोद कांबली को सहायता के लिए सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल पर झुकते हुए सीधे खड़े होने के लिए दबाव डालते देखा गया। इसके तुरंत बाद, कुछ लोग दौड़ते हुए उनके पास आए और उन्हें संभाला। कांबली जहां वह जा रहे था वहां पहुंचाने में उनकी सहायता की।
मीडियाकर्मी नरेंद्र गुप्ता ने इस दुखद घटना का वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, "पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली हाल के वर्षों में स्वास्थ्य समस्याओं और व्यक्तिगत समस्याओं से जूझ रहे हैं। हृदय संबंधी समस्याओं और डिप्रेशन सहित कई स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के कारण उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुझे उम्मीद है कि वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे और उन्हें वह समर्थन मिलेगा जिसकी उन्हें जरूरत है।"आपको बता दे कि 2013 में चेंबूर से बांद्रा जाते समय उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इससे पहले 2012 में उनकी दो बंद धमनियों (arteries) की एंजियोप्लास्टी का इलाज किया गया था।