पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भारत को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। क्रिकेट पाकिस्तान के साथ बातचीत के दौरान शाहिद अफरीदी से सवाल पूछा गया, 'खिलाड़ियों को जो ईमेल जनरेट हुए वो भारत से हुआ था क्योंकि कश्मीर प्रीमियर लीग का उन्हें बहुत बुरा लगा था और उन्होंने इसका हिसाब चुकता किया है?'

Advertisement

इस सवाल का जवाब देते हुए अफरीदी ने कहा, 'हमें भी आगे कुछ ऐसे फैसले लेने होंगे ताकि हम भी दुनिया को बता सकें कि हमभी कोई मुल्क हैं। हमारी भी कोई इज्जत है। ठीक है एक मुल्क (भारत) हमारे पीछे पड़ा हुआ है लेकिन बाकी मुल्कों को भी वो गलती नहीं करनी चाहिए जो वो मुल्क कर रहा है। सभी शिक्षित राष्ट्र हैं और उन्हें भारत का अनुसरण नहीं करना चाहिए।'

Advertisement

अफरीदी ने आगे कहा, 'पाकिस्तान ने यहां के बोर्ड ने यहां के खिलाड़ियों ने क्रिकेटर्स को राजी किया उनके बोर्ड से बात करके ताकि क्रिकेट दोबारा पाकिस्तान में शुरू हो सके। क्रिकेट दोबारा पाकिस्तान में आई थी और वो दहशतगर्दी के खिलाफ हमारी जीत थी। सबने अपना रोल अदा किया था। कोई भी दौरा ऐसे नहीं शुरू होता है सुरक्षा को देखकर ही कोई भी दौरा शुरू होता है।'

अफरीदी ने कहा न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के साथ जो किया है वह 'अक्षम्य' है। बता दें कि न्यूजीलैंड को पाकिस्तान में लिमिटेड ओवरों की सीरीज खेलनी थी, लेकिन 17 सितंबर को रावलपिंडी में पहले वनडे से कुछ घंटे पहले, सुरक्षा खतरो का हवाला देकर न्यूजीलैंड ने अपना पूरा दौरा रद्द कर दिया था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार