हांगकांग के खिलाफ खेले गए मैच में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने गजब की बल्लेबाजी की और पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज खिलाड़ी शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) को अपना दीवाना बना दिया। हांगकांग के खिलाफ मैच में सूर्यकुमार यादव की एंट्री ने सब कुछ बदल कर रख दिया। यासिम मुर्तजा के खिलाफ अपनी पहली गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने चौका लगाया। अगली गेंद पर फिर सूर्युकमार यादव ने गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचा दिया। 

Advertisement

जिस पिच पर कोहली और केएल राहुल स्ट्रगल कर रहे थे वहां सूर्यकुमार यादव ने वापस दबाव हांगकांग पर डाल दिया। टीवी चैनल पर बोलते हुए शाहिद अफरीदी ने कहा, 'जो थोड़ा टाइम मिला मुझे मैं विराट की बल्लेबाजी देखना बैठा हुआ था। वो काफ़ी टाइम ले रहा था। उसे भी पता था कितनी जरूरी है उसके लिए। परफॉर्मेंस चाहे किसी भी टीम के अगेंस्ट हो कॉन्फिडेंस तो मिलता ही है।'

Advertisement

शाहिद अफरीदी ने आगे कहा, 'विराट काफी संभलकर खेला लेकिन जिस तरह ये कुमार आया पहले बॉल पे चौका, दसरे बॉल पे चौका बस वो एक पॉजिटिव फ्रेम ऑफ माइंड से आया हुआ था। वो लाइसेंस लेके आया था की मुझे कोई गेंद रोकनी नहीं है।'

अफरीदी ने कहा, 'बॉडी लैंग्वेज बहुत जरूरी है। जब आप सिंगल ले रहे हों, गेंद को डिफेंस कर रहे हों या छक्का मार रहे हों आपको आत्मविश्वास से भरा दिखना चाहिए। उन बड़े शॉट्स को मारते हुए उन्होंने जो आत्मविश्वास दिखाया वो शानदार था। उन्होंने क्राउट को एंटरटेन किया।'

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार