इंटरनेशनल क्रिकेटर और गरीब यह बात सुनने में थोड़ी सी अजीब जरूर लगती है। भारत के ज्यादातर इंटरनेशनल क्रिकेटरों के पास बेशुमार दौलत है लेकिन हमारे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के हालात इसके ठीक विपरीत हैं। पाकिस्तान टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर अरशद खान जिन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ 2006 में शानदार गेंदबाजी करके अपनी पहचान बनाई थी अब वह गरीबी में जीवन बिता रहे हैं।

Advertisement

1997-98 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ डेब्यू करने वाले ऑफ स्पिनर अरशद खान अपने परिवार का पेट पालने के लिए सिडनी में उबर कैब चलाते हैं। किसी भी इंटरनेशनल लेवल के खिलाड़ी को परिवार का गुजारा-बसेरा करने के लिए इतना संघर्ष करना पड़े यह बात निश्चित ही परेशान करने वाली है।

Advertisement

अरशद खान ने अपने पहले ही मैच में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का विकेट लिया था वहीं विस्फोटक बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग भी उनकी गेंदों के सामने संघर्ष करते हुए नजर आए थे। अरशद खान इंडियन सुपर लीग में हैदराबाद टीम की तरफ से खेल चुके हैं। संन्यास के बाद से ही यह खिलाड़ी पैसों की तंगहाली से गुजर रहा है।

बता दें कि अरशद खान ने अपने इंटरनेशनल करियर में 9 टेस्ट मैचों में 32 विकेट लिए थे। वहीं 60 वनडे मुकाबले भी उन्होंने पाकिस्तान टीम से खेले हैं जिसमें उनके खाते में 57 विकेट हैं। अरशद खान  के नाम 601 प्रथम श्रेणी विकेट और 189 लिस्ट ए विकेट हैं जो इस बात को साबित करता है कि वह कितने अच्छे गेंदबाज थे।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार