आईपीएल 2025 में अभी तक राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल का फॉर्म काफी खराब रहा है। इस फॉर्म के चलते उनकी आलोचना भी हो रही है और इस बीच पाकिस्तान से भी उनके लिए चेतावनी आई है। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने यशस्वी जायसवाल को उनके हाल के खराब फॉर्म को लेकर पृथ्वी शॉ की तरह ना बनने की सलाह दी है।

Advertisement

बासित ने जायसवाल की स्थिति की तुलना पृथ्वी शॉ के करियर के संघर्ष से की और उन्हें अपना आत्मविश्वास वापस पाने और स्थिति के और बिगड़ने से पहले फॉर्म में वापस आने के लिए प्रोत्साहित किया है। 2023 में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद कभी भारतीय क्रिकेट के भविष्य के सितारे माने जाने वाले जायसवाल ने इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया में भारत की 1-3 टेस्ट सीरीज़ हार के बाद से अपने प्रदर्शन में लगातार गिरावट देखी है। आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ़ सिर्फ़ एक अर्धशतक छोड़ दें तो उनका बल्ला खामोश ही रहा है।

Advertisement

बासित ने अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए कहा, "जायसवाल का पेट भरा हुआ है, लेकिन लगता है कि वो क्रिकेट से विचलित हैं। क्रिकेट में आपको रुलाने की ताकत है। पृथ्वी शॉ को ही देख लीजिए। ये आपको भी रुला सकता है। खेल को जुनून और प्यार से अपनाइए।"

इसके अलावा बासित अली ने विराट कोहली और रोहित शर्मा के 2024 के टी-20 वर्ल्ड कप के बाद संन्यास लेने के फैसले को भी सही ठहराया। दो भारतीय दिग्गजों के संन्यास पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा, "रोहित और विराट ने अपनी जगह छोड़ने का सही फैसला किया। मुझे शुरू में लगा कि विराट को खेलना जारी रखना चाहिए था, लेकिन बड़ी तस्वीर को देखते हुए, ये सही कदम था। भारत में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है।"

खैर इस समय भारतीय फैंस भी यही उम्मीद कर रहे हैं कि यशस्वी जायसवाल फॉर्म में आ जाएं क्योंकि वो आईपीएल के बाद इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया के लिए एक अहम खिलाड़ी होने वाले हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार