पीसीबी चेयरमेन रमीज राजा के अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप का बहिष्कार करने की पाकिस्तान की इच्छा पर कमेंट ने विश्व क्रिकेट में काफी हलचल मचा दी है। बीसीसीआई सचिव जय शाह द्वारा यह कहे जाने के एक बाद कि टीम इंडिया 2023 में एशिया कप के लिए पाकिस्तान की यात्रा नहीं करेगी। रमीज राजा ने कहा कि अगर ऐसा होता है तो फिर पाकिस्तान भी वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत नहीं जाएगी। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया को लगता है कि पीसीबी के पास ऐसा करने की क्षमता नहीं है।

Advertisement

दानिश कनेरिया ने कहा, 'पीसीबी में इतनी हिम्मत नहीं है कि वह ICC के किसी कार्यक्रम का बहिष्कार करे। दूसरी ओर, भारत को परवाह नहीं है अगर पाकिस्तान नहीं आता है। उनके पास एक बड़ा बाजार है जो बहुत अधिक राजस्व उत्पन्न करता है। वर्ल्ड कप के लिए भारत नहीं जाने का पाकिस्तान पर बड़ा असर पड़ेगा।'

Advertisement

दानिश कनेरिया ने आगे कहा, 'पाकिस्तान वर्ल्ड कप के लिए भारत की यात्रा करेगा। ऑफिशियल कहेंगे कि उनके पास और कोई विकल्प नहीं था क्योंकि आईसीसी का दबाव था। अगर वे बार-बार किसी आईसीसी इवेंट को स्किप करने की बात करेंगे तो इससे पाकिस्तान क्रिकेट को बहुत नुकसान होगा।'

दानिश कनेरिया ने कहा, 'एशिया कप में अभी काफी समय है। हमें यकीन नहीं है कि तब तक देश में सबकुछ ठीक हो जाएगा या टूर्नामेंट पाकिस्तानी सरजमीं पर होगा या नहीं। हम नहीं जानते कि उस दौरान स्थिति कैसी होगी। ऐसा भी हो सकता है कि भारत के अलावा बांग्लादेश और अफगानिस्तान जैसी टीमें भी पाकिस्तान का दौरा करने से मना कर दें। पाकिस्तान के लोग चाहते हैं कि एशिया कप उनके देश में खेला जाए। हालांकि,देश की स्थिति के कारण आपको बैकफुट पर रहना होगा।'

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार