कामरान खान (Kamran Khan) ये नाम शायद ही अब किसी भारतीय क्रिकेट फैन को याद भी हो। आईपीएल (IPL) के इतिहास में पहला सुपर ओवर फेंकने वाले राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज कामरान खान पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शेन वॉर्न के फेवरेट थे। भविष्यवाणी की गई थी कि आने वाले समय में कामरान खान बड़ा नाम करेगा और टीम इंडिया के लिए खेलेगा। 

Advertisement

शेन वॉर्न की खोज माने जाने वाले कामरान खान का वक्त एकदम से पलटा और अब वो अपना गुजार-बसेरा करने के लिए लोकल क्रिकेट खेल रहे हैं। कामरान खान ने इंस्टाग्राम पर लोकल क्रिकेट खेलते हुए एक के बाद एक कई वीडियो शेयर किए हैं। वीडियो में कामरान टेनिस बॉल से लोकल क्रिकेट खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

Advertisement

कामरान खान के इस वीडियो को फैंस शेयर करने के साथ जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अरे भाई तुम्हारे अंदर बहुत पावर है। बहुत तगड़ा मारते हो।' वहीं अन्य यूजर्स भी कमेंट के माध्यम से इस गेंदबाज की तारीफ कर रहे हैं।

कुछ इस तरह रहा गेंदबाज का करियर: शेन वार्न ने कामरान खान से प्रभावित होकर उन्हें'टॉरनेडो' नाम दिया था। कामरान खान ने अपने करियर में 2 फर्स्ट क्लास मैच खेले वहीं इस गेंदबाज ने 9 आईपीएल मैच भी खेले जिसमें उन्हें कुल 9 विकेट मिले। आईपीएल में कामरान ने 8.4 की इकोनॉमी के साथ गेंदबाजी की है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार