नई दिल्ली, 17 अक्टूबर | बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) 25 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के भावी अध्यक्ष सौरभ गांगुली के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन करेगा।

Advertisement

इस संबंध में जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि भारत के पूर्व कप्तान और हैदराबाद क्रिकेट संघ (एचसीए) के अध्यक्ष मोहम्मद अजहरूद्दीन, वी.वी.एस. लक्ष्मण, युवराज सिंह और हरभजन सिंह इस रात्रिभोज में शिरकत कर सकते हैं।

Advertisement

सूत्र ने कहा, "अजहर, लक्ष्मण, युवराज और हरभजन के इस रात्रिभोज में शामिल होने की उम्मीद है।"

गांगुली का बोर्ड का अगला अध्यक्ष बनना तय है। वह 23 अक्टूबर को मुंबई में होने वाली बोर्ड की वार्षिक आम बैठक में आधिकारिक रूप से इस पद को संभालेंगे।

उनकी टीम के पूर्व साथी दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने गुरुवार को कहा है कि वह गांगुली को नए रोल में उसी तरह देखने की उम्मीद कर रहे हैं जिस तरह वह अपना खेल खेला करते थे।

सचिन ने यहां रोड सेफ्टी वल्र्ड सीरीज के कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा, "उन्होंने जिस तरह से क्रिकेट खेली है, जिस तरह से उन्होंने बाहर जाकर देश की सेवा की है, उसे देखते हुए मुझे इसमें कोई शक नहीं है कि वह इसी तरह बोर्ड का अध्यक्ष रहते हुए काम करेंगे, उसी जुनून और जज्बे, एकाग्रता के साथ।"

Advertisement

सचिन और गांगुली को वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे सफल सलामी जोड़ियों में गिना जाता है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार