वेस्टइंडीज के दिग्गज अंपायर स्टीव बकनर आज अपना 75वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। स्टीव बकनर अपने पूरे करियर में टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को आउट देने के लिए सुर्खियों में रहे थे। हालात ऐसे हो गए थे कि वाइड गेंद पर भी अगर कोई गेंदबाज भूल से सचिन के विकेट कि लिए अपील कर दे तो स्टीव बकनर सचिन को आउट दे देंगे।

Advertisement

2003 में इंडिया के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ब्रिस्बेन टेस्ट को कोई नहीं भूल सकता। उस मैच में सचिन तेंदुलकर को स्टीव बकनर ने जेसन गिलेस्पी की गुड लेंथ पर ऑफ स्टम्प के काफी बाहर जाती गेंद पर आउट दिया था। यह फैसला काफी हैरान करने वाले था और एक पल के लिए सचिन को तो विश्वास ही नहीं हुआ था कि उनके साथ क्या हो गया है। 

Advertisement

भारत बनाम पाकिस्तान के मैच में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। सचिन बैटिंग कर रहे थे और रज्ज़ाक की गेंद उनके बल्ले से खासा दूर थी। गेंदबाज ने अपील की और बकनर ने उन्हें आउट दे दिया। वहीं शेन वार्न की एक गेंद जो काफी टर्न होती है उस गेंद पर भी बकनर ने सचिन को आउट दे दिया था।

बता दें कि स्टीव बकनर की गिनती इंटरनेशनल क्रिकेट के सबसे ज़्यादा अनुभवी अम्पायरों में होती है। 31 मई 1946 को जमैका में जन्मे बकनर ने अपने करियर में 128 टेस्ट और 181 वन-डे मैचों में अम्पायरिंग की थी। इसके अलावा 1992, 1996, 1999, 2003 और 2007 वर्ल्ड कप फाइनल मैच में भी बकनर ही अंपायर थे।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार