भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली शनिवार को चक्कर आने और ब्लैकआउट के अलावा सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोलकाता के वुडलैंड अस्पताल में उन्हें भर्ती करवाया गया था लेकिन अब उनकी हालत पूरी तरह से स्थिर है। गांगुली के अस्पताल में भर्ती होने के साथ ही अडाणी विल्मर को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

Advertisement

सौरव गांगुली ने अडाणी विल्मर के ब्रैंड फॉर्च्यून राइस ब्रैन हैल्थ कुकिंग ऑयल का ऐड किया था जिसके बाद फॉर्च्यून को काफी ट्रोल किया जा रहा है। सौरव इस ऐड में ये कहते हुए नजर आ रहे हैं कि ये कुकिंग ऑयल दिल को स्वस्थ रखता है। लेकिन जैसे ही सोशल मीडिया पर गांगुली को दिल का दौरा पड़ने की खबर आई, तो यूजर्स ने कुकिंग ऑयल को गांगुली के साथ जोड़कर ‘दादा’ को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

Advertisement

सोशल मीडिया पर होती ट्रोलिंग को देख अडाणी विल्मर ने इस ऑयल की ऐड को फिलहाल के लिए बंद कर दिया है।

दादा को दिल का दौरा पड़ने की खबर ने पूरे क्रिकेट जगत को हिला कर रख दिया था और यहां तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई बड़े लोगों ने फोन कर गांगुली का हालचाल पूछा था। गांगुली ने मोदी से कहा था कि वह अब अच्छा महसूस कर रहे हैं। मोदी ने उनकी पत्नी डोना से भी बात की थी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार