आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान और यूएसए के बीच खेले गए मुकाबले में फील्डिंग का एक शानदार नज़ारा देखने को मिला। अच्छी लय में बल्लेबाज़ी कर रहे बाबर आज़म को अर्धशतक से ठीक पहले मिलिंद कुमार ने हैरतअंगेज़ कैच पकड़कर पवेलियन भेज दिया। 

Advertisement

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान और यूएसए के बीच मंगलवार (11 फरवरी) को कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेले गए ग्रुप ए मुकाबले में जबरदस्त फील्डिंग मोमेंट देखने को मिला। यूएसए के मिलिंद कुमार ने डाइव लगाते हुए ऐसा कैच लपका, जिसने पूरे स्टेडियम को हैरान कर दिया।

Advertisement

पाकिस्तान की पारी के 15वें ओवर में बाबर आज़म तेज़ी से रन बटोर रहे थे और अर्धशतक से महज़ चार रन दूर थे। यूएसए के स्पिन गेंदबाज मोहम्मद मोहसिन की शॉर्ट गेंद पर बाबर ने लेग साइड की ओर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन बल्ले का ऊपरी किनारा लग गया और गेंद लॉन्ग ऑन की दिशा में हवा में चली गई।

सीमा रेखा से तेज़ी से दौड़ते हुए मिलिंद कुमार ने शानदार अंदाज़ में आगे की ओर छलांग लगाई और ज़मीन से कुछ इंच ऊपर गेंद को लपक लिया। यह कैच इतना तेज़ और सटीक था कि बाबर आज़म भी पलभर को यकीन नहीं कर पाए।

बाबर आज़म 32 गेंदों में 46 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसमें चार चौके और एक छक्का शामिल था। इस विकेट से पाकिस्तान की तेज़ रफ्तार पर ब्रेक लग गया और यूएसए को अहम सफलता मिली।

VIDEO:

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान ने तूफानी अंदाज़ में 41 गेंदों पर 73 रन ठोके, जिसकी बदौलत टीम ने 190 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में यूएसए की ओर से शुभम रंजने ने 30 गेंदों में 51 रन की जुझारू पारी खेली, लेकिन बाकी बल्लेबाज़ों से कुछ खास साथ नहीं मिल पाया और टीम 158 रन तक ही पहुंच सकी।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार