आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 (ICC T20 World Cup 2024) के फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराते हुए इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ भारत दो बार आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली तीसरी टीम बन गई, इंग्लैंड (2010, 2022) और वेस्टइंडीज (2012, 2016) यह उपलब्धि हासिल करने वाली टीमें है। भारत के दूसरी बार चैंपियन बनने के बाद पूर्व क्रिकेटर्स सोशल मीडिया पर टीम को जमकर बधाई दे रहे है।

Advertisement

बारबाडोस में हुए फाइनल में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 176 रन का स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका 20 ओवरों में 169 रन ही बना सका। इस जीत के बाद भारत को दुनियाभर से बधाइयां मिल रही है। वहीं कई पूर्व क्रिकेटर्स भी  शानदार मौके पर पीछे नहीं रहे और सोशल मीडिया के जरिये टीम को जमकर बधाई रहे है। पूर्व क्रिकेटर्स के कुछ रिएक्शन यहाँ नीचे दिए गए है। 

Advertisement

 

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जड़ेजा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह। 

साउथ  अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीज़ा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया, तबरेज़ शम्सी। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार