क्रिकेट के मैदान पर हमें अक्सर कई ऐसी घटनाएं देखने को मिलती हैं जिनकी फैंस कई बार कल्पना भी नहीं कर पाते हैं। इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक बल्लेबाज़ रनआउट होने के बाद अपने साथी को बल्ला मार देता है। ये घटना देखकर अंपायर्स भी अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं। 

Advertisement

ये वीडियो विलेज क्रिकेट का है और इस 34 सेकेंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि पांचवां ओवर दाएं हाथ के गेंदबाज एल चेउंग गेंदबाजी करते हैं। वो हाफ पिच पर गेंद पटकते हैं और बल्लेबाज के पास पहुंचने से पहले गेंद मुश्किल से 2 इंच उछलती है जिसके बाद स्ट्राइकर एडम लदाक मिड ऑफ की तरफ शॉट खेलते हैं और अपने साथी एम इवांस को सिंगल लेने के लिए बुलाते हैं। इवांस दौड़ पड़ते हैं लेकिन लद्दाक बीच में ही रूक जाते हैं और डायरेक्ट हिट के चलते इवांस रनआउट हो जाते हैं।

Advertisement

इवांस रनआउट होने के बाद काफी गुस्से में नजर आते हैं और अपने आउट होने का जिम्मेदार वो लद्दाक को ठहराते हैं, वहीं, लद्दाक भी उन्हें कहते हैं कि इसमें उनकी कोई गलती नहीं थी। पवेलियन की तरफ जाने से पहले इवांस गुस्से में अपना बैैट ज़मीन पर मारने की कोशिश करते हैं लेकिन बैट हवा में तैरता हुआ उनके साथी के मुंह पर जा लगता है। इसके बाद लद्दाक को दर्द से तड़पते हुए देखा जा सकता है।

वहीं, इवांस लद्दाक के पास जाते हैं और उनसे माफी मांगते हैं और देखते हैं कि उन्हें ज्यादा चोट तो नहीं लगी। ये पूरी घटना देखने के बाद अंपायर्स भी हंसने लगते हैं लेकिन इस दौरान वो लद्दाक के पास जाकर ये भी देखते हैं कि वो ठीक हैं या नहीं। इस घटना का वीडियो फिलहाल काफी वायरल हो रहा है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार