31 मई।  क्रिकेट फैन्स के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। अभी हाल में मैच फीक्सिंग को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई थी। पिच फीक्सिंग को लेकर गाले स्टेडियम पर आईसीसी गाज गिरा सकता है।  PHOTOS: हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें 

Advertisement

आपको बता दें कि अभी हाल ही में अल जज़ीरा के द्वारा एक स्टिंग ऑपरेशन में यह बात सामने आई थी कि मैच के परिणाम को बदलने के लिए गाले स्टेडियम के मुख्य क्यूरेटर ने पिच से छेड़छाड़ की थी।

Advertisement

जिसके बाद आईसीसी यह फैसला ले सकता है। आईसीसी एक साल के लिए गाले के स्टेडियम को बैन कर सकता है।

अल जज़ीरा के द्वारा एक स्टिंग ऑपरेशन में जैसे ही इस बात का पता चला वैसे ही आईसीसी श्रीलंकाई बोर्ड पर दबाव बना रहा है कि इस मैदान पर कोई भी इंटरनेशनल मैच एक साल तक ना खेला जाए।

गौरतलब है कि अल जज़ीरा के द्वारा स्टिंग ऑपरेशन में श्रीलंका में खेले गए दो टेस्ट मैच पर फिक्सिंग का आरोप लगाया है जिसमें साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया और पिछले साल भारत के खिलाफ खेला गया मैच भी शामिल था।

इसके साथ - साथ स्टिंग ऑपरेशन की मानें तो इंग्लैंड-भारत टेस्ट में भी पिच फिक्सिंग होने की खबर सामने आई है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार