14 सितंबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)> ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले तीन वनडे मैच के लिए शिखर धवन बाहर हो गए हैं। पत्नी की तबीयत बिगड़ने के चलते धवन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से बाहर होने का फैसला कर लिया है। अब कम से कम पहले तीन वनडे मैच के लिए धवन भारतीय टीम का हिस्सा नहीं होगें।

Advertisement

ऐेसे में अब भारतीय टीम के लिए रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग कौन करेगा यह समस्या सामने आ खड़ी हो गई है। वैसे भारतीय टीम में रहाणे और केएल राहुल जैसे दिग्गज मौजूद हैं ऐसे में उम्मीद है कि शिखर धवन के रिप्लेसमेंट के लिए किसी और को चयनकर्ता मौका नहीं देगें। 

Advertisement

लेकिन यदि चयनकर्ता इस बड़े टूर्नामेंट में किसी ओपनर बल्लेबाज का उपयोग करने की सोचेगें तो वह दिग्गज गौतम गंभीर हो सकते हैं। गंभीर भारत के बेहतरीन ओपनर बल्लेबाज रहे हैं। ऐसे में शिखर धवन के विकल्प के तौर पर बिल्कुल उपयुक्त बल्लेबाज हैं।  हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड है बेहद हॉट, जरूर देखें 

 

गौतम गंभीर ने 147 वनडे मैच की 143 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 5238 रन बनाए हैं। गंभीर ने अपने वनडे करियर में 11 शतक और 34 अर्धशतक जमाए हैं। आपको बता दें कि वर्ल्ड कप 2011 के हीरो भी गंभीर ही थे।  गंभीर ने आखिरी वनडे मैच 27 जनवरी 2013 में खेला था और 24 रन बनाकर आउट हुए थे।  लेकिन आईपीएल 2017 में गंभीर गजब के फॉर्म में रहे थे। आईपीएल 2017 में गंभीर के बल्ले से 16 मैच में 498 रन निकले थे।


इसके अलावा गंभीर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अबतक 20 वनडे मैच खेले हैं और 575 रन बनाए हैं। इस दौरान गंभीर के बल्ले से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में 1 शतक और 4 अर्धशतक बनाए हैं। गंभीर का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उच्च स्कोर 113 रन है।  हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड है बेहद हॉट, जरूर देखें 

आपको बता दें कि धवन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे क्रिकेट में 626 रन 15 मैच में बनाए हैं। ऐसे में गंभीर और धवन के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रन बनानें में धवन केवल 51 रन गंभीर से आगे हैं। ऐसे में यदि चयनकर्ता आखिरी बार गंभीर को मौका देते हैं या फिर नहीं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार