नई दिल्ली, 6 फरवरी| भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अध्यक्ष सौरव गांगुली इंग्लैंड रवाना हो गए हैं और ऐसा माना जा रहा है कि वह वहां पर चार राष्ट्रों की सीरीज पर चर्चा कर सकते हैं।

Advertisement

गांगुली को इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के साथ अनौपचारिक बैठक में भाग लेना है, जहां वह ईसीबी के अधिकारियों से बात करेंगे। इस बैठक में क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) के अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं।

Advertisement

सूत्रों ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि चार राष्ट्रों की सीरीज को लेकर इस बात पर भी चर्चा की जाएगी कि यह सीरीज किस तरह शुरू होगी और कैसे यह आईसीसी के फ्यूचर टूर प्रोग्राम में शामिल होगा। गांगुली इसी चीज पर बात करने के लिए इंग्लैंड गए हैं।

सूत्रों ने कहा, "हां, गांगुली ईडन गार्डन्स से बुधवार को इंग्लैंड के लिए रवाना हुए हैं और वह वहां चार राष्ट्रों की सीरीज पर बात करेंगे। क्रिकेट आस्ट्रेलिया के अधिकारी भी इस बैठक में शामिल हो सकते हैं। यह इस बात पर निर्भर करता है कि चीजों की प्रगति कैसे होती है क्योंकि कुछ चीजों को देखने की जरूरत है।"

गांगुली पहले ही इस बात की घोषणा कर चुके हैं कि बीसीसीआई हर साल चार राष्ट्रों की सीरीज आयोजित कराने पर विचार कर रही है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और भारत के अलावा कोई अन्य शीर्ष देश शामिल हो।

बीसीसीआई के अधिकारियों ने ईसीबी और सीए के अधिकारियों से इस बारे में बात भी की है।

Advertisement

क्रिकेट आस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी केविन रोबटर्स ने इसे लेकर सकारात्मक रुख दिखाया था और कहा था, "मुझे लगता है कि सौरव गांगुली के बीसीसीआई अध्यक्ष बनने के बाद यह एक नया विचार है।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार