भारत पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर एक बार फिर अपने ट्वीट को लेकर फैंस के घेरे में है। गंभीर ने गुरुवार की सुबह भारतीय हॉकी टीम को टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने की बधाई दी। भारतीय हॉकी टीम ने 41 साल बाद ओलंपिक में कोई मेडल जीता है।

Advertisement

गंभीर ने इस दौरान अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा कि यह जीत भारत को क्रिकेट में मिले सभी वर्ल्ड कप जीत से बड़ी है। उन्होंने लिखा,"1983,2007 या 2011 हो, हॉकी में लाया गया यह मेडेल किसी भी वर्ल्ड कप से बड़ी है।"

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार