गुजरात जायंट्स और इंडिया कैपिटल्स के बीच लेजेंड्स लीग मैच के दौरान शांताकुमारन श्रीसंत और गौतम गंभीर के बीच तीखी बहस हो गई और दोनों के बीच होती इस ज़ुबानी जंग को देखकर अंपायर्स ने बीच में आकर बचाव किया। गंभीर और श्रीसंत के बीच कहासुनी का ये मामला मैच के दूसरे ओवर में देखने को मिला जब गंभीर ने श्रीसंत की गेंदों पर लगातार चौका और छक्का जड़ दिया। इसके बाद श्रीसंत अगली गेंद डॉट डालने में सफल रहे लेकिन वो गंभीर को स्लेज करते हुए दिखे।

Advertisement

इस मैच के बाद श्रीसंत लाइव आए और उन्होंने गंभीर के साथ हुई इस लड़ाई के बारे में बात की। श्रीसंत ने ये भी कहा कि गंभीर अपने सीनियर्स की बिल्कुल भी इज्जत नहीं करते हैं और बेवजह लड़ाई करते हैं। श्रीसंत का ये बयान सुनकर कई फैंस गौतम गंभीर का रिएक्शन जानना चाहते थे और उनका इंतजार खत्म हो चुका है क्योंकि गंभीर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है जो कहीं न कहीं श्रीसंत के लिए ही है।

Advertisement

गंभीर ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से अपनी हंसते हुए तस्वीर पोस्ट की और कैप्शन में लिखा, "मुस्कुराओ, क्योंकि दुनिया पूरी तरह से अटेंशन के लिए ही है।"

गंभीर का ये ट्वीट इस समय काफी चर्चा में है और फैंस का कहना है कि ये श्रीसंत के लिए ही है क्योंकि उन्होंने गंभीर के बारे में वीडियो में जो भी कहा वो सिर्फ अटेंशन पाने के लिए था। श्रीसंत ने मैच के बाद एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने गंभीर के बारे में काफी बुरा-भला कहा। श्रीसंत इस वीडियो में कहते हैं, “मिस्टर फाइटर के साथ जो हुआ उसके बारे में मैं बस स्पष्ट करना चाहता था। जो बिना किसी कारण के सदैव अपने सभी साथियों से झगड़ता रहता है। वो वीरू भाई समेत अपने सीनियर खिलाड़ियों का सम्मान भी नहीं करता है। आज बिल्कुल वैसा ही हुआ। बिना किसी उकसावे के, वो मुझे कुछ ना कुछ कहते रहे जो बहुत ही अभद्र बात थी, जिसे श्री गौतम गंभीर को नहीं कहना चाहिए था।''

Also Read: Live Score

आगे बोलते हुए श्रीसंत ने कहा, “यहां मेरी कोई गलती नहीं है। मैं बस इस घटना को लेकर सबकुछ क्लीयर करना चाहता था। गौती ने क्या किया है, देर-सबेर आप सभी को पता चल ही जायेगा। उन्होंने क्रिकेट के मैदान पर जिन शब्दों का इस्तेमाल किया और जो बातें कहीं, वो स्वीकार्य नहीं है। मेरा परिवार, मेरा राज्य, हर कोई बहुत कुछ झेल चुका है। मैंने वो लड़ाई आप सभी के सहयोग से लड़ी। अब लोग बिना वजह मुझे नीचा दिखाना चाहते हैं। उन्होंने वो बातें कहीं जो उन्हें नहीं कहनी चाहिए थीं। मैं आपको जरूर बताऊंगा कि उन्होंने क्या कहा।''

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार