आईपीएल 2024 के तीसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 4 रन से हराकर टूर्नामेंट में विजयी आगाज़ किया। हैदराबाद के लिए हेनरिक क्लासेन ने ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेली लेकिन उनकी ये पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी। हैदराबाद को आखिरी दो ओवरों में 39 रन चाहिए थे और मिचेल स्टार्क ने 19वें ओवर में 6 0 Wd 6 6 1 6 कुल 26 रन लुटा दिए।

Advertisement

आखिरी ओवर से पहले लग रहा था कि हैदराबाद ये मैच आसानी से जीत जाएगी लेकिन तब  20वें ओवर में हर्षित राणा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी। हालांकि, इस मैच के बाद आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी मिचेल स्टार्क की काफी ट्रोलिंग शुरू हो गई क्योंकि किसी ने नहीं सोचा था कि वो एक ओवर में 4 छक्के लुटा देंगे। इसी कड़ी में केकेआर के मेंटोर गौतम गंभीर का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो क्लासेन के छक्कों से शॉक्ड नजर आ रहे हैं।

Advertisement

ये वीडियो सनराइजर्स की पारी के 19वें ओवर का ही है और इस ओवर में क्लासेन ने स्टार्क को तीन छक्के मारे। क्लासेन ने इस ओवर की पहली ही गेंद पर स्टार्क को जोरदार छक्का जड़कर ओवर की शानदार शुरुआत की और इसके बाद ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर लगातार दो छक्के लगाकर उन्हें चौंका दिया। क्लासेन के भयानक हिट्स ने केकेआर के मेंटर गौतम गंभीर को भी चौंका दिया। नीचे दिए गए वीडियो गौतम गंभीर का रिएक्शन देखा जा सकता है।

Also Read: Live Score

हालांकि, क्लासेन की बल्लेबाजी का कमाल SRH को जीत हासिल करने में मदद करने के लिए पर्याप्त नहीं था। मेहमान टीम लक्ष्य से पांच रन से पीछे रह गई। हर्षित राणा केकेआर के लिए हीरो बनकर उभरे, उन्होंने आखिरी ओवर में अपना धैर्य बनाए रखा और अंतिम ओवर में 13 रनों का बचाव किया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार