भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर को लगता है कि चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मैच में ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करनी चाहिए थी। राजस्थान ने मंगलवार को खेले गए मैच में चेन्नई को 16 रनों से हरा दिया।

Advertisement

राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए थे। चेन्नई 20 ओवरों में 200 रनों पर ही ढेर हो गई थी।

Advertisement

ईएसपीएनक्रिकइंफो ने गंभीर के हवाले से लिखा, "ईमानदारी से कहूं तो मैं हैरान था। धोनी नंबर-7 पर? और गायकवाड़ को उनसे पहले भेजा जा रहा है, सैम कुरेन को उनसे पहले भेजा जा रहा है। मुझे यह समझ में नहीं आया। आपको तो आगे से टीम का नेतृत्व करना चाहिए। यह वो नहीं है जिसे आप कह सकें की वह आगे रहकर टीम की कप्तानी कर रहे हैं। 217 रनों का पीछा करते हुए नंबर-7 पर खेलना? मैच खत्म हो गया था। फाफ डु प्लेसिस शायद अकेले लड़ रहे थे।"

डु प्लेसिस और धोनी ने अंत में कोशिश की, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

गंभीर ने कहा, "हां, आप धोनी द्वारा आखिरी ओवर में लगाए गए तीन छक्कों की बात कर सकते हैं, लेकिन ईमानदारी से कहूं तो इसका कोई मतलब नहीं था। वह सिर्फ उनके रन थे। अगर कोई और कप्तान यह करता, नंबर-7 पर आकर बल्लेबाजी करता तो उनकी काफी आलोचना होती।"

Advertisement

गंभीर ने कहा, "वो धोनी हैं। शायद इसलिए लोग उनके बारे में बात नहीं कर रहे हैं। जब आपके पास सुरेश रैना नहीं हैं तो आप सैम कुरेन को बेहतर बताना चाहते हैं। आप यह बताना चाहता हैं, मुरली विजय, ऋतुराज गायकवाड़, कुरैन, केदार जाधव, फाफ डु प्लेसिस, आपसे बेहतर हैं।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार