बेंगलुरू, 07 मई (CRICKETNMORE) । बेंगलुरू के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने आईपीएल में 3000 रन पूरे कर लिये हैं। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह चौथे बल्लेबाज बन गये हैं।


ये भी पढ़े ⇒ युवराज के साथ खेलने के बरसों के अनुभव का फायदा मिला-हरभजन

गेल ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ आईपीएल आठ में बुधवार को यहां अपनी पारी का 52वां रन बनाने के साथ ही 3000 रन पूरे कर लिये। आईपीएल में 200 छक्के मारने का रिकॉर्ड अपने नाम रखने वाले गेल ने मात्र 22 गेदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

गेल आईपीएल में अपने 76वें मैच में इस उपलब्धि पर पहुंचे हैं। गेल से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर (113 मैच, 3058 रन) ,मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (122 मैच, 3246 रन) और चेन्नई सुपर किंग्स के सुरेश रैना (125 मैच, 3581 रन) को यह उपलब्धि हासिल थी।
एजेंसी

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार