30 मार्च, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। 31 मार्च को होने वाले सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला वेस्टइंडीज टीम से होने वाला है। इस महामुकाबले में सबकी नजर गेल पर जा लगी है। क्योंकि क्रिस गेल ही भारत की जीत में सबसे बड़े विलेन हैं, खासकर इस वर्ल्ड टी- 20 में गेल ने मुंबई के वानखड़े मैदान  पर कमाल की बल्लेबाजी करी है। इंग्लैंड के खिलाफ पहले ही मैच में गेल ने 5 चौके और 11 छक्कों की मदद से 100 रन की पारी खेली थी जिससे इंग्लैंड की टीम बुरी तरह से वेस्टइंडीज से हार का सामना करना पड़ा था।

वानखड़े मैदान पर गेल की बल्लेबाजी को देखकर भारत के कैप्टन कूल चाहेगें की गेल को जल्द से जल्द पवेलियन की राह दिखा दिया जाए। इसके लिए एम एस धोनी अपने स्पिन आक्रमण पर पूरा भरोसा करेगें। गेल के खिलाफ खासकर अश्विन बेहद ही उम्दा गेंदबाजी करते हैं। आईपीएल और टी- 20 को मिलाकर अश्विन और गेल का सामना 9 बार हुआ है। जिसमें अश्विन ने गेल को 4 बार पवेलियन में पहुंचाया है। गेल के खिलाफ धोनी की रणनीति भी बिल्कुल कमाल की रहती है। धोनी ने अश्विन को 7 दफा गेल के समक्ष गेंदबाजी शुरुआत करने की जिम्मेदारी दी है। अश्विन कप्तान कूल धोनी के योजना को सही ठहराते भी हैं और गेल के विकेट को चटकाकर धोनी की रणनीति को सफल कर डालते हैं।

आपको बता दे कि कल मुंबई में गेल ने इस ओर ईशारा करते हुए कहा भी है कि धोनी हमेशा से मेरे खिलाफ नई रणनीति चलते हैं। खासकर अपने प्रिय गेंदबाज अश्विन को मेरे खिलाफ बहुत जल्द गेंदबाजी करते हैं। धोनी की इस चाल को मैं पूरी तरह समझ चुका हूं और यदि माही एक बाऱ फिर मेरे खिलाफ इस तरह की रणनीति चलते हैं तो मैं इस चैंलेंज को लेने के लिए पूरी तरह तैयार हूं। लेकिन धोनी की रणनीति की समीक्षा इतनी जल्दी करना अपने पैर पर कूल्हारी मारने वाली बात है। इसलिए मैं इस बार में ज्यादा नहीं सोच रहा हूं।

वेस्टइंडीज के खेमें में गेल सबसे बड़े ताकत के तौर पर मौजूद हैं। अब देखना ये होगा कि धोनी गेल पर लगाम कसने के लिए किस तरह की रणनीति चलते हैं। वैसे आपको बता दें कि धोनी ने अभी इस बारे में कोई बयान नहीं दिए हैं।

गौरतलब हो कि आर अश्विन टी- 20 क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। अश्विन ने अबतक 42 टी- 20 मैच खेलकर 50 विकेट चटकाए हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार