पहला टेस्ट मैच जीतने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दूसरे एशेज टेस्ट पर भी अपना शिकंजा मजबूत कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 416 रनों का पीछा करते हुए, इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 325 रन बनाए जिसके चलते ऑस्ट्रेलिया को 91 रनों की भारी बढ़त मिल गई। अब तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट के नुकसान पर 130 रन बना लिए हैं जिसका मतलब ये है कि अब उनकी कुल बढ़त 221 रनों की हो गई है और यहां से अगर उन्होंने 150-200 रन और बना दिए तो इंग्लैंड के लिए दूसरा टेस्ट बचाना भी मुश्किल हो जाएगा।

Advertisement

इससे पहले इंग्लैंड की टीम ने तीसरे दिन जिस तरह की बल्लेबाजी की उसे देखकर कई दिग्गज हैरान रह गए। तीसरे दिन पहले ही ओवर में स्टोक्स का विकेट गिर गया और उसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने हैरी ब्रूक और बाकी इंग्लिश बल्लेबाजों पर शॉर्ट बॉल से अटैक किया और शॉर्ट बॉल्स के आगे सभी बल्लेबाजों ने सरेंडर कर दिया। इस दौरान जब हैरी ब्रूक ने अपना विकेट फेंका तो पूर्व कप्तान जेफ्री बॉयकॉट भी स्टैंड्स में मौजूद थे और उन्होंने ब्रूक को आउट होता देख अपना सिर पकड़ लिया

Advertisement

बॉयकॉट का निराशा में डूबा ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसके बाद बॉयकॉट ने खुद एक ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि वो इंग्लैंड ने बिना दिमाग की बैटिंग की और वो उस समय अपने पूर्व कप्तान माइक ब्रियरली के साथ बातचीत कर कर रहे थे। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, “हां, ऐसा होता है, बिना दिमाग की बल्लेबाजी करना। अपने कप्तान माइक ब्रियरली से बात कर रहा था।''

Also Read: Live Scorecard

जेफ्री बॉयकॉट ने द टेलीग्राफ में लिखा, "मैच की स्थिति चाहे जो भी हो, इसी दृष्टिकोण के कारण सलामी बल्लेबाज डकेट दो रन से अपने शतक से चूक गए। वो हर चीज़ पर हमला करना चाहते हैं और कभी भी बंधे नहीं रहना चाहते। इसलिए जब आप ऐसे होते हैं, तो अहंकार हावी हो जाता है और इसने पोप और डकेट को आउट कर दिया।ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड के अहंकार पर खेलता रहा और जो रूट बाध्य थे। हुक शॉट्स ने ऑस्ट्रेलिया को मैच में वापस ला दिया। एक समय इंग्लैंड बढ़त पर था और टॉप पर था लेकिन इस भारी दबाव के सामने उसने आत्मसमर्पण कर दिया।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार