ऑस्ट्रेलिया ने अक्टूबर-नवंबर में भारत में होने वाले 2023 वनडे वर्ल्ड कप के लिए 18 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलियाई चयन समिति ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे और टी-20 सीरीज के लिए भी टीम का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के चयन अध्यक्ष जॉर्ज बेली ने ये भी साफ कर दिया है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में स्टीव स्मिथ पारी की शुरुआत करेंगे।

Advertisement

जॉ्र्ज बेली के इस बयान के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस काफी रिएक्शंस दे रहे हैं। हो सकता है कि ये नई बैटिंग पोजिशन स्मिथ के टी-20 करियर को रिवाईव कर दे क्योंकि 2022-23 बिग बैश लीग (बीबीएल) में स्टीव स्मिथ ने ऊपर बल्लेबाजी करते हुए शानदार बल्लेबाजी की थी। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने सिडनी सिक्सर्स के लिए सिर्फ पांच मैचों में 174.75 की स्ट्राइक रेट से 346 रन बनाए थे।

Advertisement

एरोन फिंच के जाने के बाद सलामी बल्लेबाज के रूप में स्मिथ ने लगातार शतक भी बनाए। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में स्मिथ का वही रूप देखने को मिला तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होनी चाहिए। जॉर्ज बेली ने इस बात पर मुहर लगाते हुए कहा, ''वो दक्षिण अफ्रीका में ओपनिंग करेंगे और मुझे लगता है कि वो उन मल्टी-फॉर्मेट खिलाड़ियों में से एक हैं, जो उस स्तर तक जा रहे हैं जिसे हम वो मौका देना चाहते थे।' ये काफी उत्साहवर्धक है। बिग बैश में उनकी पारियां और कौशल देखने को मिला। सब ने देखा कि वो क्या कर सकता है। जिस तरह से उसने बिग बैश में खेला, वो कुछ ऐसा है जिसे हम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोहराया जाना चाहते हैं, इसलिए ये महत्वपूर्ण है कि उसे इसमें महारत हासिल करने का मौका मिले।"

आगे बोलते हुए बेली ने कहा, "वो टी-20 टीम में आने और इसका हिस्सा बनने के लिए उत्सुक था। इसका मतलब ये हो सकता है कि उसे कुछ वनडे मैचों में आराम दिया जाए और ये सुनिश्चित किया जाए कि वो तरोताजा है। वो वहां भी हमारे लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी है। लेकिन निश्चित रूप से उन्हें बिग बैश के शुरुआती दृष्टिकोण को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उस भूमिका में लाते हुए देखने के लिए उत्साहित हूं।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार