Chinelle Henry Clean Bowled Georgia Voll: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज की स्टार ऑलराउंडर चिनेल हेनरी ने अपनी शानदार गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया को शुरुआती झटका दिया। हेनरी ने एक बेहतरीन स्लोअर गेंद पर युवा बल्लेबाज जॉर्जिया वोल को पूरी तरह चकमा देते हुए क्लीन बोल्ड कर दिया। 

Advertisement

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला मंगलवार (30 जून) को ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 125 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया के सामने 126 रन का लक्ष्य रखा।

Advertisement

छोटे लक्ष्य का बचाव करने उतरी वेस्टइंडीज को शुरुआती विकेट की सख्त जरूरत थी और यह जिम्मेदारी स्टार ऑलराउंडर चिनेल हेनरी ने बखूबी निभाई। ऑस्ट्रेलियाई पारी का तीसरा ओवर लेकर आईं हेनरी ने अपनी आखिरी गेंद पर जॉर्जिया वोल को शानदार अंदाज में क्लीन बोल्ड कर दिया।

ओवर की छठी गेंद पर हेनरी ने शानदार तरीके से स्लोअर गेंद फेंकी। जॉर्जिया वोल इस पर बड़े शॉट के इरादे से आगे बढ़ीं और सीधा बल्ला लगाकर गेंद को लॉन्ग ऑन के ऊपर से भेजने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनकी उम्मीद से काफी धीमी निकली। गेंद बल्ले के नीचे से निकल गई और सीधे ऑफ स्टंप से जा टकराई।

VIDEO:

इस बेहतरीन डिलिवरी के सामने जॉर्जिया वोल पूरी तरह चकमा खा गईं और 11 गेंदों में 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। उनके आउट होने के समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 29 रन था और वेस्टइंडीज को मुकाबले में पहली सफलता मिली।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

अगर मैच की बात करें तो इससे पहले वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ सकी। कप्तान हेली मैथ्यूज ने 28 गेंदों में 30 रन बनाए, जबकि डिएंड्रा डॉटिन ने 16 गेंदों में 26 रन की तेज पारी खेली। इन पारियों की बदौलत वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में 125 रन का स्कोर खड़ा करने में सफल रही।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार